झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

उन्हेल नागेश्वर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया, : भामाशाह ओर समाजसेवी मोहनलाल जैन ने फहराया तिरंगा

झालावाड़ | 26-Jan-2026 01:35 PM | 384 |
झालावाड़
भामाशाह ओर समाजसेवी मोहनलाल जैन ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

भामाशाह मोहनलाल जैन ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सिंह प्रशासक प्रतिनिधि ने की कार्यवाही कार्यक्रम के समारोह में भामाशाह व समाजसेवी मोहनलाल जैन ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस के जवानों ने परेड कर राष्ट्रध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
क्षेत्र के सभी सरकारी और अर्धसरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया।स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा परेड सलामी और पीटी का प्रदर्शन भी किया गया।
भामाशाहों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम के दौरान सिसोदिया ट्रेडर्स द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पानी की बोतलें भेंट की गईं। वहीं, उपस्थित अतिथियों ने भी मेधावी और प्रतिभागी बच्चों को गिफ्ट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अव्यवस्थाओं ने फीका किया जश्न का रंग
जहाँ एक ओर देशभक्ति का माहौल था, वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत की उदासीनता चर्चा का विषय बनी रही।
बिजली संकट ,, कार्यक्रम के दौरान बिजली कटौती से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार राष्ट्रीय पर्वों पर बिजली की समस्या रहती है, फिर भी पंचायत ने जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की।
बूंदी वितरण में कटौती: ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों में बूंदी वितरण को लेकर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में मिठाई न मिलने से लोगों में रोष दिखा।
साउंड सिस्टम हुआ फेल: मुख्य कार्यक्रम में साउंड व्यवस्था सही न होने के कारण वक्ताओं और प्रस्तुतियों का आनंद नहीं मिल पाया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक प्रतिनिधि भगवान सिंह ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य टीकमचंद मीणा, विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह बना, विजय सिंह, थाना प्रभारी रामकरण कटारिया, ए एस आई पूरी लाल,नरवर सिंह, शिव गोस्वामी, श्याम सिंह, कालूसिंह, हिम्मत सिंह, भारत सिंह, रघु शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.