झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

हिन्दू सम्मेलन पर भव्य कलश यात्रा : सैकड़ों मातृशक्ति ने लिया भाग

झालावाड़ | 08-Feb-2026 03:57 PM | 384 |
झालावाड़
सैकड़ों मातृशक्ति ने लिया भाग

हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में पाँच गाँवों की भव्य कलश यात्रा

सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने लिया भाग, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के कछनारा, चौरबर्डी, सेंकला, पदमा खेड़ी, लाखाखेड़ी परमार एवं ढाबला गांवों के ग्रामीणों द्वारा रविवार को हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सभी गांवों के मंदिरों से कलश यात्रा की शुरुआत हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई ढाबला गांव पहुंची।
यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज थामे श्री राम के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा में डीजे व ढोल की धुन पर युवा नाच-गान करते हुए उत्साह में सराबोर नजर आए। पूरे मार्ग में धार्मिक उल्लास, आस्था और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कलश यात्रा का समापन ढाबला गांव में भोजन प्रसादी के साथ हुआ। आयोजित हिन्दू सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.