झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

गंगधार : पुलिस ने दिनदहाड़े लूट मामले में 4 कंजर आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़ | 09-Dec-2025 05:17 AM | 384 |
झालावाड़
पुलिस ने दिनदहाड़े लूट मामले में 4 कंजर आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े मामा-भांजे से लूट के मामले में गंगधार पुलिस ने चार कंजर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद किया है। थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि 26 नवंबर को कोटड़ा निवासी प्रकाश दायमा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल से चौमहला जा रहे थे। इसी दौरान चौमहला चौराहे से पहले कुछ कंजरों ने उनकी बाइक रुकवाई और जबरन उन्हें नदी की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने मारपीट कर मामा-भांजे से ₹4500 नकद, चांदी की चेन, सोने का ताबीज तथा मोबाइल फोन लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राधेश्याम कंजर, सुरेश कंजर, राकेश कंजर एवं मिट्ठू कंजर निवासी कोलवा गुर्जर डेरा कंजरान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों के मोबाइल नंबर जुटाकर उन्हें चोरी का सामान सस्ते दामों में दिलाने का लालच देते थे और सुनसान स्थान पर बुलाकर मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.