झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन : निकली विशाल कलश यात्रा

झालावाड़ | 09-Feb-2026 07:01 AM | 384 |
झालावाड़
निकली विशाल कलश यात्रा

 संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र के ढाबला (सेंकला) गांव में रविवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। सुबह से ही ढाबला मंडल के चरुडी, सेंकला, लाखाखेड़ी, पद्माखेड़ी सहित आसपास के गांवों की महिलाओं ने आकर्षक कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा में विभिन्न स्थानों से भजन मंडलियां एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के बालक-बालिकाएं विभिन्न महापुरुषों की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप एवं डॉ. केशवराव हेडगेवार का स्वरूप धारण कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कलश यात्रा के पश्चात सभी श्रद्धालु सभा स्थल पर पहुंचे, जहां मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन हुए। मुख्य अतिथि पंडित जीवन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अब समाज को एकजुट होने का समय है। जातिवाद, क्षेत्रवाद और समाजवाद से ऊपर उठकर सभी को हिंदूवादी विचारधारा के साथ संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक क्रांतिकारियों ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान दिए तथा मुगलों और अंग्रेजों से संघर्ष किया।

उन्होंने आह्वान किया कि आज उस धरोहर को सुरक्षित रखते हुए राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.