झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

चौमहला-उन्हेल में सांसद दुष्यंत सिंह की तीन दिवसीय पदयात्रा : वसुंधरा राजे ने दिखाई झंडी

झालावाड़ | 15-Jan-2026 08:07 PM | 384 |
झालावाड़
वसुंधरा राजे ने दिखाई झंडी


चौमहला–उन्हेल से सांसद दुष्यंत सिंह की तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू, वसुंधरा राजे ने दिखाई भगवा झंडी


झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र में सांसद दुष्यंत सिंह की तीन दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। चौमहला और उन्हेल नागेश्वर मंडल से शुरू हुई इस पदयात्रा को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया।चौमहला और उन्हेल नागेश्वर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सांसद दुष्यंत सिंह की तीन दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा से पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने नागेश्वर भगवान की पूजा-अर्चना की। साथ ही जैन संत आचार्य जिनरत्न सागर जी महाराज एवं साध्वी शासन ज्योति जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ पेढ़ी के सचिव धर्मचन्द जैन ओर ट्रस्ट मण्डल की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बहुमान किया गया। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि अपनों की यात्रा है, जो आमजन से जुड़ने के उद्देश्य से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब वे सांसद थीं, तब पदयात्रा के दौरान पैरों में छाले पड़ जाते थे, लेकिन वे रुकती नहीं थीं। इस दौरान उन्होंने एक शेर भी पढ़ा—
“मैं चलती रही उम्र भर दुआओं में,
पांव के छाले कभी मेरी राहें रोक नहीं पाए।”
वसुंधरा राजे ने बताया कि यह यात्रा चारों विधानसभा क्षेत्रों में चलेगी और लगभग 90 दिनों तक चलेगी। इसका पहला चरण तीन दिवसीय है, जिसमें सांसद आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने युवाओं को आगे लाने और अगले 15 वर्षों का विकास रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया 
“इस यात्रा से पंचायत से पंचायत जुड़ने का अवसर मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाएगा। युवाओं को पार्टी से जोड़कर सभी 36 कौमों को साथ लेकर चलेंगे।”

पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, विधायक नरेंद्र नागर, विधायक गोविंद रानीपुरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.