झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलखेड़ी में साइकिल वितरण : 12 बालिकाओं को मिली साइकिल योजना की सौगात

झालावाड़ | 17-Feb-2026 08:04 AM | 384 |
झालावाड़
12 बालिकाओं को मिली साइकिल योजना की सौगात

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलखेड़ी में साइकिल वितरण, 12 बालिकाओं को मिली सौगात

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलखेड़ी में सोमवार को बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक केसर सिंह रहे तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ कुमठिया किशन लाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शंकर सिंह आर्य, सुल्तान सिंह आर्य, सतपाल दास, शंकर सिंह, कालू सिंह, पंचायत समिति सदस्य तेज सिंह, रतन सिंह, श्याम सिंह परिहार (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), एसएमसी अध्यक्ष भेरू सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोकुल सिंह, ओंकार सिंह सहित गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कक्षा नौवीं की 12 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। अतिथियों ने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय स्टाफ से दुर्गा शंकर बैरवा, राजेंद्र गवारिया, सतपाल, जयसिंह, इंद्रपाल चौधरी, सुरेश गुर्जर एवं चंद्रशेखर व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने छात्राओं को उद्बोधन देते हुए कहा कि जीवन में जिम्मेदारी लेना, दूसरों का सम्मान करना, निरंतर सीखते रहना, चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करना, शांत स्वभाव बनाए रखना तथा कृतज्ञता का भाव रखना सफलता की कुंजी है। साइकिल प्राप्त कर सभी छात्राएं अत्यंत हर्षित नजर आईं।
 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.