शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
झालावाड़ न्यूज़

अरावली बचाओ भविष्य बचाओ गंगधार में कांग्रेस का पैदल मार्च

गंगधार में कांग्रेस का पैदल मार्च
aravali-bachao-bhavishya-bachao-congress-padal-march-gangdhar

‘अरावली बचाओ, भविष्य बचाओ’ के नारे के साथ कांग्रेस का पैदल मार्च
गंगधार।
अरावली पर्वतमाला के संरक्षण तथा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस कमेटी डग के नेतृत्व में गंगधार उपखंड में पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू होकर झंडा चौक होते हुए चौमहला तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर खनन माफियाओं से मिलीभगत कर अरावली पर्वतमाला को समाप्त करने का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
100 मीटर तक की पहाड़ियां खनन योग्य घोषित
उन्हेल कांग्रेस मंडल अध्यक्ष केशर सिंह परिहार ने कहा कि हाल ही में अरावली को लेकर नई परिभाषा तय की गई है, जिसमें 100 मीटर तक की पहाड़ियों को खनन योग्य घोषित किया गया है। इससे अवैध खनन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जीवन रेखा है।
सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण अरावली क्षेत्र में अवैध खनन, जंगल कटाई और पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। अरावली को बचाना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा प्रश्न है।
किसानों की अनदेखी का आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के झालावाड़ दौरे के दौरान किसानों के मुआवजा और फसल बीमा क्लेम जैसे अहम मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की गई। केवल आश्वासन देकर लौट जाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज