झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उन्हेल नागेश्वर में 63 कौशल विकास किट का वितरण : छात्रों में उत्साह

झालावाड़ | 30-Jan-2026 08:19 AM | 384 |
झालावाड़
छात्रों में उत्साह

63 कौशल विकास किट का वितरण, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

उन्हेल नागेश्वर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उन्हेल नागेश्वर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित ट्रेड इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक एवं अपेरल एंड होम मेड अप के कक्षा 10 के विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 63 कौशल विकास किट वितरित की गईं।
किट वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य टीकम चंद मीना, व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास प्रभारी पप्पू राम बैरवा (व्याख्याता), ग्राम पंचायत उन्हेल नागेश्वर के प्रशासक प्रतिनिधि भगवान सिंह, पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, व्यावसायिक शिक्षक इब्राहिम अहमद एवं श्रीमती सीमा कुमारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को कौशल विकास किट प्रदान की गईं। किट प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसे अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मेहनत व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
 

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.