जहानाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / जहानाबाद
🚨 Breaking News | जहानाबाद

बिहार चुनाव 2025 : वोट मांगने गए NDA प्रत्याशी डॉक्टर अनिल कुमार पर जानलेवा हमला, RJD समर्थकों पर आरोप

जहानाबाद | 30-Oct-2025 11:19 AM | 11 |
जहानाबाद
वोट मांगने गए NDA प्रत्याशी डॉक्टर अनिल कुमार पर जानलेवा हमला, RJD समर्थकों पर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव में टिकारी विधानसभा में प्रचार के लिए पहुंचे हम के प्रत्याशी व पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अनिल कुमार पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. यह घटना गुरुवार देर शाम को कोच थाना क्षेत्र के दिघौरा गांव में हुई. इस हमले में विधायक को हल्की चोट भी आई है. 
हम प्रत्याशी अनिल कुमार और उनके समर्थकों पर अचानक भीड़ में मौजूद सामाजिक तत्वों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दिया. इस घटना में प्रत्याशी व उनके समर्थकों को संभालने का मौका नहीं मिला. वहीं घटना में डॉक्टर अनिल कुमार घायल हो गए. उनके हाथ व सिर में गंभीर रूप से चोटें आई हैं. उनके समर्थकों पर भी हमला हुआ. जिसमें कई समर्थक भी घायल हैं. जानकारी के अनुसार उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया. गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. पुलिस इस घटना में संयुक्त लोगों की तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस हम प्रत्याशी अनिल कुमार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा है. वहीं, इस पूरी घटना को लेकर अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने लिए वोट मांगने के लिए आए थे. लेकिन वहां मौजूद राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने उनके साथ बदतमीजी की और मेरे और मेरे साथियों पर हमला कर दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी हत्या का साजिश रचने का भी आरोप लगाया.

अन्य खबरें

प्रभात कुमार का आरोप : वंशवाद में लिप्त एनडीए और महागठबंधन, जन सुराज पार्टी बदलाव की लड़ाई में

जहानाबाद न्यूज़

घायल युवकों के लिए मसीहा बने RLJP प्रत्याशी प्रमोद यादव, चुनाव प्रचार के दौरान बचाई जान : जहानाबाद में सड़क हादसे के घायलों की मदद कर सुर्खियों में आए रालोजपा उम्मीदवार प्रमोद यादव

जहानाबाद न्यूज़

जहानाबाद सीट : जहानाबाद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुन्नू शर्मा के उतरने से राजनीतिक समीकरण बिगड़े, भूमिहार वोट बैंक में बिखराव से एनडीए को झटका लग सकता है।

जहानाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.