हरिद्वार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / हरिद्वार
🚨 Breaking News | हरिद्वार

ऋषिकेश में 5 दिवसीय स्काउट्स प्रशिक्षण समापन : कर्नल त्यागी ने दी मार्गदर्शन

हरिद्वार | 03-Dec-2025 01:27 AM | 11 |
हरिद्वार
कर्नल त्यागी ने दी मार्गदर्शन

असुरों के संघार के लिए संत और सैनिक को गदा भेंट किया गया 
हरियाणा के राष्ट्रीय सैनिक संस्था के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 5 दिवसीय स्काउट्स प्रशिक्षण

01 दिसंबर, गीता भवन, ऋषिकेश, उत्तराखंड : आज यहां हिंदुस्तान स्काउट्स के हरियाणा प्रदेश सचिव और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के युवा विंग के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जय हिंद ने 5 दिवसीय 500 स्काउट्स के कैंप का समापन किया । ये स्काउट्स हरियाणा के 22 जिलों के स्कूलों से एकत्रित हुए थे । स्काउट्स ने तरह तरह की गांठ बांधने, अस्थाई पुल और शेल्टर बनाने, आग के गोले से बाहर निकलने, योग और पिरामिड जैसी कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया ।

बतौर विशिष्ट अतिथि बोलते हुए परमार्थ निकेतन आश्रम की संचालिका साध्वी भारती ने कहा युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए,दूसरों को परास्त करने से अधिक धर्म की रक्षा के लिए । साध्वी भारती ने स्कॉट्स को अध्यात्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया की अपने स्वार्थ को छोड़कर दुनिया की सेवा करना सबसे बड़ा अध्यात्म है | स्वामी चिदानंद सरस्वती और परमार्थ निकेतन आश्रम 24X7 इसी मूहिम में लगा है |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने स्काउट्स को बताया की First Aid का पहला चरण RICE से प्रारंभ होता है । R का मतलब रेस्ट यानी पेशेंट के जूते उतारो और उसे आराम की मुद्रा में लाओ। I का मतलब ice यानी चोट की जगह को ठंडक पहुंचाओ चाहे तो गीले कपड़े से ही सही । C का मतलब Compress यानी चोट की जगह के आस पास थोड़ा दबाओ । E का मतलब Elevate यानी शरीर के जिस हिस्से में चोट लगी है उसे उसकी स्थिति से थोड़ा ऊंचा उठा दो । इसी तरह के जुगाड़ सिपाही या स्काउट् को देश काल पात्र के अनुसार कर लेने चाहिए |  

कार्यक्रम के संयोजक नवीन जय हिंद ने बताया की ये स्काउट्स 5 लाख पौधे लगा चुके हैं,कई बार रक्तदान कर चुके हैं और सरकार की कानून व्यवस्था को कायम रखने में बार बार सहयोग करते रहे हैं ।

सभी पदाधिकारी ये मानते है की राष्ट्रिय स्तर पर पूर्व सैनिकों और देश भक्त नागरिकों के राष्ट्रीय सैनिक संस्था जैसा धवल चरित्र और गतिशील संगठन आज देश में कोई दूसरा नहीं है ।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.