शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

युवा चेतना समिति की रजत जयंती पर सुभाष चंद्र अग्रवाल स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आगाज़ गोरखपुर में दस टीमों की भागीदारी, पहले दिन एम.के. स्पोर्टिंग, एफ.सी.आई., एम.एस.आई. कॉलेज और मौलाना आज़ाद स्कूल ने दर्ज की जीत

गोरखपुर में दस टीमों की भागीदारी, पहले दिन एम.के. स्पोर्टिंग, एफ.सी.आई., एम.एस.आई. कॉलेज और मौलाना आज़ाद स्कूल ने दर्ज की जीत

गोरखपुर। पूर्वांचल की खेल परंपरा को पुनर्जीवित करने और नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से युवा चेतना समिति की रजत जयंती वर्ष पर रविवार को सुभाष चंद्र अग्रवाल स्मृति बालक-बालिका गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन एम.एस.आई. इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के विशाल मैदान में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “हॉकी हमारी राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, संघर्षशीलता और खेल भावना को नई दिशा देते हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय की संरक्षिका श्रीमती रीना त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य संरक्षण और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का साधन है।

दस टीमों की भागीदारी

प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 4 महिला टीमें और 6 पुरुष टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का संचालन समिति संयोजक विनोद प्रकाश पांडेय ने किया।

पहले दिन के मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों का जज़्बा देखने लायक था।

पहले मैच में एम.के. स्पोर्टिंग देवरिया ने कादरी क्लब को 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

दूसरे मैच में एफ.सी.आई. टीम ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 5-0 से मात दी।

तीसरे मैच में एम.एस.आई. कॉलेज ने एम.के. देवरिया को 3-0 से हराया।

चौथे मुकाबले में मौलाना आज़ाद स्कूल ने कड़े संघर्ष के बाद एफ.सी.आई. को 3-2 से मात दी।


आयोजन और सहयोग

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक प्रो. शिव शरण दास, डॉ. पी.पी. गुप्ता, समाजसेवी अनंग अग्रवाल, समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्था आयोजन सचिव साहब हुसैन और संयोजक श्रीमती रीता मिश्रा के कुशल संचालन में सम्पन्न हुई। वहीं तकनीकी टेबल पर वसीम खान और मनोज कुशवाहा, खेल अधिकारी चंद विजय सिंह, एम.एस.आई. कॉलेज के प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद और खेल शिक्षक गौरव सिंह की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के उमंग और जोश ने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया। दर्शकों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।

समापन अवसर पर समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह ने कहा कि “युवा चेतना समिति ने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। रजत जयंती वर्ष पर आयोजित यह हॉकी प्रतियोगिता पूर्वांचल के खेल इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।”
 

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज