गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

युवा चेतना समिति का रजत जयंती पर्व : खेल प्रतिभाओं और सहयोगियों का सम्मान : डॉ. एस.पी. अग्रवाल स्मृति प्रतियोगिता और सुभाष चंद्र अग्रवाल हॉकी टूर्नामेंट से जुड़े खिलाड़ियों व सहयोगियों को मिला सम्मान समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह ने 25 वर्षों की यात्रा को बताया—“समाजसेवा और शिक्षा का प्रतीक”

गोरखपुर | 22-Sep-2025 01:39 AM | 47 |
गोरखपुर
डॉ. एस.पी. अग्रवाल स्मृति प्रतियोगिता और सुभाष चंद्र अग्रवाल हॉकी टूर्नामेंट से जुड़े खिलाड़ियों व सहयोगियों को मिला सम्मान

समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह ने 25 वर्षों की यात्रा को बताया—“समाजसेवा और शिक्षा का प्रतीक”

गोरखपुर। युवा चेतना समिति की रजत जयंती वर्षगांठ शनिवार को मोहद्दीपुर स्थित एक होटल सभागार में यादगार बनी। अवसर था—डॉ. एस.पी. अग्रवाल स्मृति प्रतियोगिता और सुभाष चंद्र अग्रवाल स्मृति हॉकी टूर्नामेंट से जुड़े सहयोगियों और खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह।

कार्यक्रम की शुरुआत तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से हुई। यह आयोजन समिति की 25 वर्ष की यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव साबित हुआ। इसी अवसर पर घोषणा की गई कि आगामी 25वें स्वर्ण पदक सम्मान समारोह के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम विभिन्न खेल संगठनों से आमंत्रित किए जाएंगे।

विशिष्ट अतिथि

समारोह की गरिमा बढ़ाने पहुंचे समाजसेवा और शिक्षा-जगत की प्रख्यात विभूतियाँ—डॉ. विमल मोदी, डॉ. मोहन झा और रामपाल सिंह।

डॉ. मोदी ने कहा— “खेल केवल प्रतिस्पर्धा का साधन नहीं, बल्कि जीवन की दिशा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है।”

समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह ने कहा— “25 वर्षों की यह सेवा-यात्रा युवाओं की चेतना, समाजसेवा और शिक्षा का प्रतीक है।”

वरिष्ठ संरक्षक विनोद प्रकाश पांडेय ने कहा— “समिति की कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है।”

सम्मानित हस्तियाँ

समारोह में खेल जगत और समाजसेवा से जुड़े अनेक लोगों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया—

श्रीमती रीता मिश्रा

श्रीमती अंजू सिंह

शहाब हुसैन (हॉकी)

जितेंद्र सिंह (शतरंज)

अनंग अग्रवाल

इसके अलावा नीरज राज (शूटिंग), मदन चरण श्रीवास्तव (बैडमिंटन), आनंद जीत लाल (टेनिस), विनोद कुमार सिंह (रेलवे कोच), एन.डी. सिंह, अमित कुमार सिंह, शिवेंद्र सिंह, आशुतोष मिश्र, महेश गोपाल गर्ग, डॉ. मोहन झा, रामपाल सिंह और वी.पी. पांडेय सहित कई खिलाड़ी और खेलप्रेमी शामिल रहे।

खेल संस्कृति का उत्सव

यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं रहा, बल्कि खेल संस्कृति और समाज में खेलों की अहमियत को रेखांकित करने वाला अवसर भी बना।

युवा चेतना समिति ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि “खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संवाहक हैं।”

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.