गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

यशवंतपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव : सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

गोरखपुर | 03-Apr-2026 09:37 PM | 47 |
गोरखपुर
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

गोरखपुर। उरुवा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय यशवंतपुर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरख लाल श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य अमनचंद ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्वागत गीत, वर्तमान राजनीति और नेताओं पर आधारित नाटक तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्रों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने उनकी जमकर सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोरख लाल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सराहनीय है और शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।
समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कक्षा 8 की छात्रा श्रेया पांडे को 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने पर विशेष सम्मान दिया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा रानिका है को भी विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रसिद्ध नारायण दुबे ने की, जबकि संचालन का दायित्व नीरज श्रीवास्तव ने सफलतापूर्वक निभाया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए सभी प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक रवि प्रकाश, पन्ने लाल यादव, सुषमा सिंह, अजय मल्ल, अमरेश प्रताप, नीतीश मिश्रा, बलराम पाण्डेय सहित अनेक शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। वार्षिकोत्सव ने न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया, बल्कि शिक्षा और संस्कारों के महत्व को भी उजागर किया। यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.