गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

विश्व रेड क्रॉस दिवस : मानव सेवा ही माधव सेवा” के संदेश के साथ छात्रों को फर्स्ट एड और संवेदनशीलता का दिया गया पाठ

गोरखपुर | 08-May-2026 06:56 PM | 47 |
गोरखपुर
मानव सेवा ही माधव सेवा” के संदेश के साथ छात्रों को फर्स्ट एड और संवेदनशीलता का दिया गया पाठ

गोरखपुर।  में गुरुवार को ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मानव सेवा, प्राथमिक चिकित्सा एवं संवेदनशील समाज निर्माण का संदेश दिया गया।
मुख्य वक्ता श्रीमती क्षमा जी ने अपने ओजस्वी विचारों से भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि “मानव सेवा ही माधव सेवा है। रेड क्रॉस दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि युद्ध हो या प्राकृतिक आपदा, निस्वार्थ सेवा ही मानवता को जीवित रखती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) के महत्व और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपने भीतर संवेदनशीलता विकसित करने का आह्वान किया ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर ने अपने संबोधन में रेड क्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक संकल्प है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचार “नर सेवा नारायण सेवा” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव सेवा और करुणा की प्रेरणा देती रही है।
उन्होंने कलिंग युद्ध का उदाहरण देते हुए बताया कि भीषण रक्तपात को देखकर सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने अहिंसा एवं मानव सेवा का मार्ग अपनाया। साथ ही उन्होंने कवि जयशंकर प्रसाद की पंक्तियों के माध्यम से समर्पण एवं सेवा भावना का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास नहीं, बल्कि छात्रों के भीतर करुणा और संवेदना का विकास करना भी है।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन प्रेम सागर ने किया। उन्होंने रेड क्रॉस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “संकट के समय आशा की किरण बनना ही रेड क्रॉस का ध्येय है।” इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य, आचार्याएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.