गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

स्व. विश्वनाथ मिश्रा की पाँचवी पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौलिया में श्रद्धांजलि सभा : गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु समर्पित संस्थापक प्रबंधक के योगदान को अतिथियों ने किया याद

गोरखपुर | 16-Sep-2025 08:27 AM | 47 |
गोरखपुर
गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु समर्पित संस्थापक प्रबंधक के योगदान को अतिथियों ने किया याद

गोरखपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौलिया रेलवे कॉलोनी के संस्थापक प्रबंधक स्व. विश्वनाथ मिश्रा की पाँचवी पुण्यतिथि पर सोमवार को विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मंगलेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकान्त सिंह और सहायक नगर आयुक्त श्री रवि कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री विजय शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय स्व. विश्वनाथ मिश्रा के अथक प्रयासों और संघर्षों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर आज विद्यालय खड़ा है, वहाँ पहले रेलवे का सुरखी निर्माण केंद्र हुआ करता था। उस समय यहाँ दुर्बल आय वर्ग के लोग, सब्जी बेचकर या कोयला बीनकर जीवन यापन करने वाले परिवार रहा करते थे। बच्चों की शिक्षा की कमी को देखते हुए स्व. विश्वनाथ मिश्रा ने इस विद्यालय की नींव रखी थी।

श्री शुक्ला ने भावुक स्वर में कहा—“विद्यालय की हर ईंट में स्व. विश्वनाथ मिश्रा की आत्मा बसी है। उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर भवन निर्माण हेतु सामग्री एकत्र की और गरीब बच्चों की शिक्षा का सपना साकार किया।”

इस अवसर पर मौजूद सभी अतिथियों ने संस्थापक प्रबंधक को श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.