गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित : बाल रोग विशेषज्ञों ने माताओं को स्तनपान के लाभ बताए, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दुग्ध बैंक की भूमिका भी रेखांकित की गई

गोरखपुर | 08-Aug-2025 07:35 AM | 47 |
गोरखपुर
बाल रोग विशेषज्ञों ने माताओं को स्तनपान के लाभ बताए, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दुग्ध बैंक की भूमिका भी रेखांकित की गई

शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर संगोष्ठी का आयोजन
 

विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, गोरखपुर में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्तनपान से जुड़े सामाजिक भ्रमों को दूर करने और माताओं को इस प्राकृतिक अमृत के महत्व को समझाने पर ज़ोर दिया गया।

कार्यक्रम में शहर के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. प्रमोद नायक के साथ-साथ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. शिवशंकर शाही, निर्देशिका डॉ. सीमा शाही, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रतीक शाही, डॉ. भूपेन्द्र प्रताप सिंह और डॉ. शिल्पा सिंह उपस्थित रहे।

डॉ. प्रमोद नायक ने कहा कि "माँ का दूध बच्चे के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए सर्वोत्तम पोषण है।"
वहीं डॉ. एम.के. गुप्ता ने बताया कि स्तनपान न केवल 100% शुद्ध और सस्ता है, बल्कि नवजात शिशु के लिए शुरुआती दिनों में मिलने वाला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है।

डॉ. डी.के. सिंह ने कहा, "भारत में स्तनपान की दर अभी भी कम है। इसे 100% तक पहुँचाने के लिए हमें जन-जागरूकता बढ़ानी होगी। स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ भारत का निर्माण करेगा।"

डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया कि "यदि बच्चा गंभीर स्थिति में NICU में भर्ती हो तो भी उसे ब्रेस्ट मिल्क उपलब्ध कराया जाता है।" उन्होंने बताया कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दुग्ध बैंक की स्थापना की गई है, जहाँ माताओं के दूध को सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है ताकि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर बच्चों को यह पोषण मिल सके।

डॉ. शिल्पा सिंह ने माताओं को सलाह दी कि "शुरुआत में दूध कम बनने की स्थिति में घबराएं नहीं। लगातार स्तनपान का प्रयास करते रहने से ‘प्रोलैक्टिन’ और ‘ऑक्सीटोसिन’ जैसे हार्मोन सक्रिय होते हैं, जो दूध के उत्पादन और प्रवाह में मदद करते हैं।"

स्तनपान के लाभ – शिशु के लिए:

सर्वोत्तम पोषण

रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

संक्रमण से सुरक्षा

पाचन में सरल

मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक

हृदय रोगों और मोटापे से सुरक्षा

माँ से भावनात्मक जुड़ाव


माताओं के लिए लाभ:

वजन घटाने में सहायक

ब्रेस्ट कैंसर, मधुमेह और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव

गर्भाशय के संकुचन में मदद

मानसिक शांति और आत्मविश्वास

सुंदरता और शरीर की बनावट में सुधार

भारी खर्च से बचाव

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.