गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

डॉ. विनीता को CSTUP परियोजना से 14.36 लाख का शोध-अनुदान : नैनोस्ट्रक्चर्ड मटेरियल्स से विकसित होगा जल में विषैले धातु आयनों के लिए कुशल सेंसर

गोरखपुर | 02-Sep-2025 08:16 PM | 47 |
गोरखपुर
नैनोस्ट्रक्चर्ड मटेरियल्स से विकसित होगा जल में विषैले धातु आयनों के लिए कुशल सेंसर

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीता को उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CSTUP) द्वारा 14.36 लाख रुपये का शोध-अनुदान प्रदान किया गया है। यह अनुदान उनके शोध विषय “नैनोस्ट्रक्चर्ड मटेरियल्स: विषैले धातु आयनों के लिए एक कुशल सेंसर” के लिए स्वीकृत हुआ है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य नैनोमैटेरियल्स-आधारित सेंसर प्रणाली का विकास करना है, जो जल में उपस्थित भारी धातु आयनों (जैसे लेड और मरकरी) की पहचान और परीक्षण को सरल, प्रभावी एवं विश्वसनीय बनाएगा। नैनोस्ट्रक्चर्ड मटेरियल्स में इन धातु आयनों को अवशोषित करने की उच्च क्षमता होती है, जिससे जल प्रदूषण की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

परियोजना की अवधि तीन वर्ष होगी। इसके अंतर्गत डॉ. विनीता को शोध-सुविधाएं, एक जूनियर रिसर्च एसोसिएट (JRA) की नियुक्ति हेतु अध्येयावृत्ति तथा अन्य शोध-व्यय मद प्राप्त होंगे।

डॉ. विनीता ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) और आईआईटी (BHU) से शोध प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा यादव, विभागीय शिक्षकों व सहयोगियों ने भी डॉ. विनीता को बधाई दी और परियोजना की सफलता की कामना की।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.