गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में 17 से आयोजित होगी वसुधैव कुटुंबकम् अंतर्राष्ट्रीय मैत्री कला कार्यशाला एवं संगोष्ठी : 50 से अधिक देश-विदेश के कलाकार होंगे सहभागी, चित्रों व संगोष्ठी के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को मिलेगा स्वरूप

गोरखपुर | 16-Sep-2025 12:59 PM | 47 |
गोरखपुर
50 से अधिक देश-विदेश के कलाकार होंगे सहभागी, चित्रों व संगोष्ठी के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को मिलेगा स्वरूप

गोरखपुर। लोक कला, ललित कला, मंचीय कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था न्यास ललिता, गोरखपुर एवं राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में वसुधैव कुटुंबकम् नामक एक अंतर्राष्ट्रीय मैत्री कला कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन 17 से 20 सितंबर 2025 तक स्थानीय रैंपस स्कूल, राप्तीनगर, गोरखपुर में किया जाएगा।

इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भारत सहित श्रीलंका, मॉरीशस, नेपाल, बांग्लादेश और सऊदी अरब के लगभग 50 वरिष्ठ एवं नवोदित कलाकार भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन 17 सितंबर को अपराह्न 3 बजे होगा।

उद्घाटनकर्ता

प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

रमेश जी, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

जगदीश गुप्त, वरिष्ठ स्वयंसेवक

डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महापौर गोरखपुर

डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी व प्रख्यात चित्रकार

गिरीश चंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी

प्रो. रामदेव शुक्ल, प्रख्यात हिंदी साहित्यकार

यह जानकारी सोमवार को आयोजित पोस्ट लॉन्चिंग व प्रेस वार्ता में संस्था अध्यक्ष एवं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व संगीत व ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. भारत भूषण और महामंत्री एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुदीप्ता बी. भूषण ने दी।

संगोष्ठी का उद्देश्य

वसुधैव कुटुंबकम् विषय पर केंद्रित चित्रकला रचना और संगोष्ठी में यह विमर्श किया जाएगा कि पूरी दुनिया में पारिवारिक व कौटुंबिक वातावरण कैसे विकसित हो। कलाकार अपनी चित्रभाषा के माध्यम से इस सनातन विचारधारा को विविध कृतियों में प्रस्तुत करेंगे।

इस कार्यशाला में हिमाचल, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, राजस्थान, झारखंड समेत पूर्वांचल के चित्रकार भी भाग लेंगे।

समापन समारोह 20 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे आयोजित होगा।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.