गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर नगर निगम में अर्बन फ्लड मैनेजमेंट पर 01 दिवसीय सम्मेलन आयोजित : अत्याधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन कार्यक्रम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रणाली का किया गया प्रदर्शन, विभिन्न नगर निगमों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा

गोरखपुर | 12-Sep-2025 11:55 PM | 47 |
गोरखपुर
अत्याधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन कार्यक्रम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रणाली का किया गया प्रदर्शन, विभिन्न नगर निगमों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ की ओर से शुक्रवार को नगर निगम गोरखपुर में अर्बन फ्लड मैनेजमेन्ट विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस तकनीकी वार्ता और स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम में लखनऊ, अयोध्या, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, मथुरा नगर निगम समेत कई नगर पालिका परिषदों के अपर नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी अपने-अपने विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ शामिल हुए।

सम्मेलन का शुभारम्भ नगर निगम गोरखपुर के सभागार में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की उपस्थिति में हुआ। महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम गोरखपुर की योजनाओं एवं अर्बन फ्लड मैनेजमेन्ट सेल की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान अधिकारियों को अत्याधुनिक तकनीकी से विकसित प्रबंधन कार्यक्रम के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी दी गई। इसके उपरांत ई-बसों के माध्यम से आगंतुक अधिकारियों को शहर के विभिन्न स्थलों जैसे गोरखनाथ मंदिर, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन चरगावा, निर्माण एवं विध्वंस सामग्री प्लांट, ईलाहीबाग पम्पिंग स्टेशन, तकिया घाट, एकला बंधा, सुथनी स्थित इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी, चटोरी गली, गोडधोइया नाला और नगर निगम के जोन 3 के नवनिर्मित कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण कराया गया।

नगर निगम गोरखपुर के विशेषज्ञ अधिकारियों ने मौके पर सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। आगंतुक अधिकारियों ने गोरखपुर मॉडल की सराहना करते हुए अपने-अपने नगर निकायों में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में लखनऊ से अरविन्द कुमार राव व विनोद कुमार पाठक, वाराणसी से संगम लाल और कपीश बुद्वौसिया, अयोध्या से भारत, गोण्डा से रितेश कुशवाहा व सुरभि पांडेय सहित कई नगर निगमों व परिषदों के अधिकारी शामिल हुए। नगर निगम गोरखपुर के लिंक अधिकारी और अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल व पीएमयू टीम के साथ स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय टीम भी उपस्थित रही।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.