गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का निधन, CM योगी रविवार को अंतिम संस्कार में होंगे शामिल : महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन, CM योगी रविवार को अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

गोरखपुर | 28-Sep-2025 05:11 AM | 47 |
गोरखपुर
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन, CM योगी रविवार को अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

गोरखपुर, 27 सितंबर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह (प्रो. यूपी सिंह) का शनिवार सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने करीब सात दशक लंबे शैक्षिक व सामाजिक जीवन में उन्होंने गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को ही अपना कर्मक्षेत्र बनाया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है और रविवार को राजघाट पर होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

प्रो. सिंह मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। उनका जन्म 1 सितंबर 1933 को हुआ। वह उन विरले लोगों में रहे जिन्हें गोरक्षपीठ के लगातार तीन पीठाधीश्वरों — महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवेद्यनाथ और वर्तमान पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ — के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला। गणित के विद्वान प्रो. सिंह की पहली नियुक्ति महंत दिग्विजयनाथ जी द्वारा एमपी शिक्षा परिषद के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में हुई। बाद में जब यह महाविद्यालय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समाहित हुआ, तो वह वहीं गणित शिक्षक बन गए और आचार्य व विभागाध्यक्ष के पदों पर सुशोभित रहे।

इसके पश्चात उन्हें पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का कुलपति नियुक्त किया गया। महंत अवेद्यनाथ जी के काल में उन्होंने शिक्षा परिषद के साथ सांगठनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में भी वह आजीवन शिक्षा परिषद से जुड़े रहे।

वर्ष 2018 में उन्हें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का अध्यक्ष बनाया गया और आख़िरी सांस तक इस पद पर रहे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना (2021) के समय उन्हें इसका प्रति कुलाधिपति नियुक्त किया गया। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक और विद्या भारती में भी विभिन्न ज़िम्मेदारियाँ निभाते रहे।

उनके निधन से शिक्षा परिषद ने अपने एक युगपुरुष को खो दिया है। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि प्रो. सिंह ने अनेक पीढ़ियों को समाज और राष्ट्र के लिए जीना सिखाया। गोरक्षपीठ और शिक्षा परिषद के प्रति उनकी श्रद्धा व समर्पण प्रेरणास्रोत रहेगा।

अंतिम संस्कार

प्रो. यूपी सिंह का अंतिम संस्कार रविवार, 28 सितंबर को दिन में 12 बजे राप्ती नदी तट स्थित राजघाट पर होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और परिवारजनों व अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.