गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

द पिलर्स सिक्टौर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया : देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य झांकी ने आकर्षित किया शहर का ध्यान

गोरखपुर | 28-Jan-2026 09:15 AM | 47 |
गोरखपुर
देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य झांकी ने आकर्षित किया शहर का ध्यान

गोरखपुर। द पिलर्स सिक्टौर विद्यालय परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक आर. पी. शाही द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान की गूंज से देशभक्ति के रंग में रंग गया।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने अनुशासन, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक झलक पेश की। उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने छात्रों के समन्वय और जोश की सराहना की।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों ने देशभक्ति भाषण, नाटिका (स्किट), समूह नृत्य, तथा काव्य पाठ प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रस्तुति में देशप्रेम, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। छात्रों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘वंदे मातरम् – वोकल फॉर लोकल’ थीम पर आधारित भव्य झांकी। यह झांकी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सहरा स्टेट, पाम पैराडाइज, नौका विहार और ओरियन मॉल मार्ग से होते हुए शहर में भ्रमण पर निकली। झांकी में स्थानीय उत्पादों, आत्मनिर्भर भारत और भारतीय संस्कृति के विविध आयामों को दर्शाया गया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने झांकी का स्वागत किया और देशभक्ति नारों से उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधक आर. पी. शाही ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान की शक्ति और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश को श्रेष्ठ बनाने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है, जिसे वे शिक्षा, अनुशासन और मेहनत से निभा सकते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से गणित को “मदर ऑफ ऑल सब्जेक्ट्स” बताते हुए छात्रों को मैथ्स और भाषा विषयों में मजबूत पकड़ बनाने की सलाह दी, क्योंकि यही विषय भविष्य की सफलता की मजबूत नींव रखते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.