गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

द पिलर्स, सिक्टौर में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स शोडाउन धूमधाम से सम्पन्न : अभिभावकों ने भी खेलों में दिखाया उत्साह

गोरखपुर | 08-Feb-2026 07:48 AM | 47 |
गोरखपुर
अभिभावकों ने भी खेलों में दिखाया उत्साह

गोरखपुर। द पिलर्स विद्यालय, सिक्टौर में आयोजित दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स शोडाउन का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सियाचीन ग्लेशियर में तैनात हवलदार राम यादव रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आर.पी. शाही एवं श्रीमती कीर्ति शाही, उप प्रबंधक ईशान राणा एवं श्रीमती महिमा करोल तथा उपप्रधानाचार्य मो. जागिड़ भट्टाचार्य सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
स्पोर्ट्स शोडाउन के दौरान केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी अनेक रोचक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने न केवल अपनी रुचि दिखाई बल्कि उत्साहपूर्वक खेलों में भाग लेकर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाया। यह दृश्य विद्यालय और परिवार के मजबूत सहयोग को दर्शाता रहा।
खेल महोत्सव के पहले दिन प्री-प्राइमरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में रेहान, अनिका, वंशिका, शिवांश, दर्शना अंश, आरवी, आर्यवीर, अद्विक, कृति, अयान्श, वेदांश, आकर्ष, प्रभात, आराध्या, नकार्तिक, आन्या, सक्षम, आर्या, प्रांजल एवं अवन्या प्रमुख रहे।
दूसरे दिन कक्षा चार से लेकर आठ तक के छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने खेल भावना, रणनीति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रिंस, युविका, स्वास्तिक, आरोही, मयंक, शिवान्या, प्रथमेश, अमृतांश, आयुष, अनन्या, अमिधि, शानवी, ओजस्वी, आयुष्मान, शताक्षी, तेजस, दक्षेश, श्रेया, तरुण, मोहित, मानसी, श्रद्धा, तन्वी, आयुराज, आराध्या राय, आरव, आराध्या सिंह, अरिजीत, सानिध्य, सत्यप्रकाश, दिव्यांश, अंकित, शिविका, आकर्षिका, सांजली, अभियान, सिमरन, अर्घ्य, जय, समर, अनंत, कृतिका, सात्विकी, विवान, रिद्धि, अदिति, तृषा एवं साक्षी शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक अनिल, अनामिका, अंबिका, गरिमा, कृतिका, नीरज सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर उपप्रधानाचार्य मो. जागिड़ भट्टाचार्य ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.