गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में 30–31 अगस्त को होगा स्व. सुभाष चंद्र अग्रवाल गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट : युवा चेतना समिति की रजत जयंती पर राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता, अंडर-18 पुरुष व महिला टीमों के बीच मुकाबला

गोरखपुर | 29-Aug-2025 01:37 PM | 47 |
गोरखपुर
युवा चेतना समिति की रजत जयंती पर राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता, अंडर-18 पुरुष व महिला टीमों के बीच मुकाबला

गोरखपुर में होगा स्व. सुभाष चंद्र अग्रवाल गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट

30–31 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले, युवा चेतना समिति की रजत जयंती पर भव्य आयोजन

गोरखपुर। युवा चेतना समिति की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गोरखपुर में हॉकी का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। नेपाल क्लब में हुई समिति की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 और 31 अगस्त को स्व. सुभाष चंद्र अग्रवाल गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन एमएसआई इंटर कॉलेज, बक्शीपुर में किया जाएगा।

यह टूर्नामेंट इलेवन साइड फॉर्मेट में होगा, जिसमें अंडर-18 पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट अध्यक्ष डॉ. पी. गुप्ता और युवा चेतना समिति अध्यक्ष मांधाता सिंह ने बताया कि इस आयोजन से पूर्वांचल की खेल परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी। आयोजन समिति में संरक्षक डॉ. शिव शरण दास, डॉ. धर्मव्रत तिवारी, विनोद प्रकाश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, अखिलेश ओझा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रीता मिश्रा, सहाब हुसैन, सुधांशु चंद्रा, आलोक श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह और विजय आनंद सिंह कक्कू शामिल हैं।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गोरखपुर हमेशा से पूर्वांचल का हॉकी गढ़ रहा है और यहां खेल प्रेमियों की कभी कमी नहीं रही। यह आयोजन न सिर्फ समिति के 25 वर्षों की गौरवगाथा का जश्न होगा, बल्कि क्षेत्रीय खेल संस्कृति को नई दिशा भी देगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.