गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

28 जवानों ने ली शपथ, पासिंग आउट परेड में दिखी युद्ध कला की दक्षता : एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर फर्टिलाइजर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम, परिजनों ने जवानों को खुद लगाया रैंक

गोरखपुर | 16-Sep-2025 09:58 AM | 47 |
गोरखपुर
एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर फर्टिलाइजर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम, परिजनों ने जवानों को खुद लगाया रैंक

गोरखपुर। फर्टिलाइजर स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) ट्रेनिंग सेंटर पर आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर 28 जवानों ने ट्रेनिंग पूरी करने के बाद देश की सेवा की शपथ ली। समारोह में पीपिंग सेरेमनी भी हुई, जिसमें जवानों के परिजनों ने अपने हाथों से उन्हें रैंक लगाकर गौरवान्वित किया।

परेड के दौरान जवानों ने युद्ध कला, बैटल क्राफ्ट, फील्ड क्राफ्ट और विभिन्न प्रकार की दक्षताओं का शानदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने जवानों के हौसले और जज्बे को सराहा।

ट्रेनिंग सेंटर के डीआईजी हेमूचंद्र ने कहा कि 28 नए जवानों में से कई को हेड कांस्टेबल के रूप में भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जवानों को युद्ध कला के साथ-साथ समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने कहा—“हमारे जवान देश की विविधता और अखंडता के संदेश को आत्मसात करते हुए सीमाओं की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहते हैं।”

डीआईजी ने आगे कहा कि यह नई टोली सशस्त्र सीमा बल को और मजबूत करेगी और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएँ देगी।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.