गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सपा कार्यालय पर आयोजित हुई पीडीए जन पंचायत व समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक : प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गौड़ बोले— “2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक जारी रहेगा पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम”

गोरखपुर | 17-Sep-2025 11:31 AM | 47 |
गोरखपुर
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गौड़ बोले— “2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक जारी रहेगा पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम”

गोरखपुर।

समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सोमवार को पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम और समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की जबकि संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गौड़ (बड़कू) रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गौड़ ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह अभियान 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प तक लगातार चलता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के साथ लगातार शोषण और अन्याय हो रहा है।

“हम जनता की समस्याएं सुनने गांव-गांव जा रहे हैं, लेकिन भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की हालत खराब कर दी है। भाजपा केवल नफरत फैलाती है और झूठे वादे करती है। 2027 में जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाएगी।”

सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा पीडीए के अधिकार और अवसर छीन रही है। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी से किसान और नौजवान बर्बाद हो चुके हैं। उन्होंने कहा—

“पीडीए सकारात्मक नारा है, सबको साथ लेकर चलने का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी की व्यवस्था में सभी वर्गों को सम्मान और अवसर मिलेगा।”

बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, मिर्जा कदीर बेग, बृजनाथ मौर्य, संतोश गौड़, अजय कन्नौजिया, अरविंद शुक्ला, जावेद खान, संजय पासवान, सीताराम गौड़, शिवशंकर गौड़, आशुतोष गुप्ता, दुर्गेश गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.