गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

महानगर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे वक्ता : गोरखपुर शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बीएलए नियुक्त करने पर हुई चर्चा, कायस्थ व पासवान समाज के दर्जनों लोग सपा में शामिल

गोरखपुर | 15-Sep-2025 05:25 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बीएलए नियुक्त करने पर हुई चर्चा, कायस्थ व पासवान समाज के दर्जनों लोग सपा में शामिल

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी महानगर की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय बेतियाहाता पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया। बैठक में गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बीएलए नियुक्त करने की प्रक्रिया पर जोर दिया गया।

महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जल्द से जल्द बीएलए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट ऐसी न हो जिससे समाज में किसी की भावनाएं आहत हों।

बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। लोकतंत्र और संविधान को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है और पीडीए लगातार अपमान और उपेक्षा का शिकार हो रहा है। पीडीए सामाजिक-राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद जैसे मूल्यों पर हमला कर रही है। अमीर-गरीब के बीच खाई गहरी होती जा रही है। विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता अब विकास विरोधी और जनविरोधी भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए संकल्पित है।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के राष्ट्रीय संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने दर्जनों कायस्थ समाज के साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह धनंजय पासवान ने भी अपने समाज के दर्जनों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली।

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, नगीना प्रसाद साहनी, मनुरोजन यादव, अरविंद शुक्ला, राहुल गुप्ता, पार्षद उजैर अंसारी, पूर्व पार्षद मोहम्मद अख़्तर, जितेंद्र श्रीवास्तव, इमरान ख़ान, अमर अग्रहरि, इंजीनियर सुनील श्रीवास्तव, विनोद यादव, एजाज अंसारी, गोली यादव, अनिल यादव, सरिता सिंह, अनूप यादव ईश्वर, फ़िरदौस आलम, अविनाश तिवारी, पप्पू मौर्या, सैफ़ुर्रहमान प्रिंस, इमरान सौदागर, गणेश पासवान, रवि जायसवाल, अभिमन्यु मौर्या, शोएब अंसारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.