गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

Gorakhpur News: सदर तहसील सभागार में एसडीएम दीपक गुप्ता ने की SIR कार्यों की समीक्षा : एईआरओ व सुपरवाइजर को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर | 13-Nov-2025 10:45 PM | 47 |
गोरखपुर
एईआरओ व सुपरवाइजर को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम सदर दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र 322 गोरखपुर सदर के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएँ और किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता में शामिल कार्य है। प्रत्येक बीएलओ को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कार्य पूरी गंभीरता से करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम, पते, आयु या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो उसे तत्काल सही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बैठक में उपस्थित एईआरओ और सुपरवाइजरों को एसडीएम ने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने की सही प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने से लेकर डेटा एंट्री तक सटीकता बनाए रखना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें ताकि किसी स्तर पर चूक की संभावना न रहे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहा कि मतदान केंद्रवार सूची अद्यतन कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सबसे महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान सुपरवाइजर राजू सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने फील्ड में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की, जिनका समाधान करने के लिए एसडीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, सीओ चकबंदी रुस्तमपुर सुनील सिंह, डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस सत्य प्रकाश सिंह सहित तहसील सदर क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर व बीएलओ उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में एसडीएम ने कहा कि “लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में हर अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएँ ताकि मतदाता सूची अद्यतन कार्य समय से और त्रुटिरहित पूर्ण हो सके।”

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.