मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

घर से निकला था सुबह, कुछ घंटों बाद रोहिणी नदी में मिली लाश इलाके में मचा हड़कंप

इलाके में मचा हड़कंप
gorakhpur-news

गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित रोहिणी नदी में शुक्रवार को एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगदीश निषाद पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम रामपुर नयागांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार जगदीश निषाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर से निकले थे। काफी समय तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों के साथ ग्रामीण भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने लगे। इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े दस बजे कुछ ग्रामीणों ने रोहिणी नदी में एक शव तैरता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान जगदीश निषाद के रूप में की गई।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। सूचना पर पहुंची आपदा मित्रों की टीम ने नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

प्रशासन का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोहिणी नदी के कई हिस्सों में गहराई अधिक होने के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी और जलाशयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है। पूरे गांव में घटना के बाद शोक और दुख का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार