बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
गोरखपुर न्यूज़

रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट जीडीए को मिली स्टेट वेटलैंड कमेटी की मंजूरी

जीडीए को मिली स्टेट वेटलैंड कमेटी की मंजूरी
gorakhpur-news

गोरखपुर, 10 जुलाई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रामगढ़ताल का आकर्षण जल्द ही और बढ़ने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रामगढ़ताल को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। अब ताल परिसर में अत्याधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बैंबू रेस्टोरेंट (बांस से निर्मित रेस्टोरेंट) स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए स्टेट वेटलैंड कमेटी से अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है।

जीडीए की तैयार कार्ययोजना के अनुसार यह बैंबू रेस्टोरेंट नया सवेरा पार्ट-2 से जुड़े टर्टल आइलैंड क्षेत्र में लगभग एक एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। वर्तमान में इस स्थान पर मछली पकड़ने का ठेका संचालित होता है, जिसे पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहारा एस्टेट की ओर स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। इससे पर्यटकों की रेस्टोरेंट तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी।

जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि रेस्टोरेंट के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण और रामसर सम्मेलन के सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कंक्रीट और स्टील जैसी सामग्री का उपयोग नहीं होगा। पूरी संरचना मुख्य रूप से बांस और अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री से तैयार की जाएगी। साथ ही ग्रे वाटर रिसाइक्लिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वेटलैंड के प्राकृतिक स्वरूप पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

रामगढ़ताल में पहले से लेक क्वीन क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जैसी पर्यटन सुविधाएं संचालित हैं। अब बैंबू रेस्टोरेंट जुड़ने से पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच भोजन का नया अनुभव मिलेगा। यहां स्थानीय और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा, जिससे रामगढ़ताल की पर्यटन पहचान और मजबूत होगी।

जीडीए के अनुसार रेस्टोरेंट का निर्माण एवं गुणवत्ता संबंधी मानक प्राधिकरण तय करेगा, जबकि इसका संचालन निजी क्षेत्र के माध्यम से कराया जाएगा। इससे एक ओर पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर किराया और कर के माध्यम से जीडीए के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इस आय का उपयोग शहर के अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा।

अभिनव गोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में रामगढ़ताल का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। बैंबू रेस्टोरेंट जैसी नई परियोजना गोरखपुर को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ