गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

प्रो. चंद्रकला पाडिया ने कहा: सामाजिक विज्ञान में यूरोकेन्द्रित दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता : डिकोलोनाइजिंग सोशल साइंसेज विषयक व्याख्यान में भारत को केवल राष्ट्र नहीं, बल्कि उच्च चेतना का प्रतिनिधि बताया

गोरखपुर | 10-Oct-2025 09:29 PM | 47 |
गोरखपुर
डिकोलोनाइजिंग सोशल साइंसेज विषयक व्याख्यान में भारत को केवल राष्ट्र नहीं, बल्कि उच्च चेतना का प्रतिनिधि बताया

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘डिकोलोनाइजिंग सोशल साइंसेज: ए स्टेप टुवर्ड्स प्रोटेक्टिंग इंडियाज रिच कल्चरल हेरिटेज’ विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज शिमला की पूर्व अध्यक्ष एवं महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रकला पाडिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. कीर्ति पांडेय ने की।

मुख्य वक्ता प्रो. चंद्रकला पाडिया ने अपने व्याख्यान में कहा कि सामाजिक विज्ञानों में यूरोकेन्द्रित दृष्टिकोण को बदलने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान की अवधारणाओं को भारतीय परिप्रेक्ष्य और दृष्टि से पुनर्परिभाषित करने की जरूरत है और विभिन्न अध्ययनों में भारतीय बौद्धिक परंपरा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने अरविंदो का उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्रवाद की विवेचना ब्रह्मांडीय दृष्टिकोण के आधार पर की जानी चाहिए। उनका विचार था कि भारत केवल एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उच्च चेतना का प्रतिनिधि है, जिसका प्रचार और संरक्षण भारतवर्ष द्वारा ही संभव है। यह दृष्टिकोण राष्ट्र की आत्मा का सम्मान करते हुए मानवता के कल्याण की दिशा में अग्रसर है।

प्रो. पाडिया ने नारीवाद और समानता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि पश्चिमी परिभाषाएं पुरुषोचित हैं और महिलाओं के श्रम को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय समाजशास्त्र और नीति निर्माण में महिला श्रम और सामाजिक योगदान को समान रूप से मान्यता मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. कीर्ति पांडेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित ज्ञान के आधार पर समाज की अनेक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। विषय परिवर्तन तथा स्वागत उद्बोधन विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने किया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनीष पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने किया।

इस अवसर पर विभागीय शिक्षक प्रो. अंजू, डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रकाश प्रियदर्शी, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद से डॉ. विजय मिश्रा, साथ ही बड़ी संख्या में शोधार्थी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने प्रो. पाडिया के विचारों से प्रभावित होकर भारतीय सामाजिक विज्ञान और शिक्षा के नए दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.