गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित हुआ "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला हुए शामिल : विधायक प्रदीप शुक्ला ने पत्रकारों से की संवादात्मक बातचीत, कहा- पत्रकारों की भूमिका विकास में अहम
गोरखपुर।
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आज "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा विधायक के स्वागत से हुई, उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब सभागार में सहजनवां समेत गोरखपुर जिले के विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकारों ने विधायक से संवाद किया।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा,
“पत्रकार समाज का आईना होते हैं। आप सभी की वजह से हमें अपने कार्यों की समीक्षा करने और सुधारने का अवसर मिलता है। इस तरह के कार्यक्रम संवाद और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हैं।”
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में सहजनवां के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि विशेषकर गीडा क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक निवेश हुआ है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
विधायक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़