शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की बैठक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
gorakhpur-news

गोरखपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं जल शक्ति-बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने जनपद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा भारतीय जनता पार्टी के महानगर एवं जिला पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों का प्रभावी और व्यवस्थित संचालन आवश्यक है।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि 5 जून से 21 जून तक जनपद में जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, मीडिया संवाद, विकसित भारत संकल्प से जुड़े आयोजन तथा अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर योग शिविर और सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न तिथियों पर जनप्रतिनिधि क्षेत्र भ्रमण कर जनता से संवाद स्थापित करेंगे तथा विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन पारदर्शिता, जनभागीदारी और बेहतर समन्वय के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी कर सकें। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता, विभिन्न विधायकगण, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, डीएफओ विकास यादव, नगर आयुक्त अजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि गोरखपुर में सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…