गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित : चुप्पी तोड़-हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

गोरखपुर | 22-Nov-2025 11:54 AM | 47 |
गोरखपुर
चुप्पी तोड़-हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

गोरखपुर, 21 नवंबर। समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘‘चुप्पी तोड़-हल्ला बोल’’ परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित वन स्टॉप सेंटर में पॉक्सो एक्ट 2012 तथा बाल यौन शोषण के विरुद्ध विधिक प्रावधानों पर जागरूकता कार्यशाला एवं हैप्पीनेस सेशन का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं प्रशिक्षु डॉक्टर्स को बाल संरक्षण के कानूनी ढाँचे और सुरक्षा उपायों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम का संचालन समाधान अभियान की निदेशक शीलम वाजपेयी ने किया। उन्होंने बालिकाओं तथा प्रशिक्षु चिकित्सकों को बाल यौन शोषण की रोकथाम, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, अपराधी को पहचानने के व्यवहारिक संकेत, रिपोर्टिंग प्रक्रिया, और उपलब्ध सहायता प्रणालियों के बारे में सहज और वास्तविक उदाहरणों के साथ विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘‘पॉक्सो एक्ट बच्चों के लिए एक सशक्त कानूनी कवच है, इसलिए हर बच्चे और देखभाल करने वाले व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है।’’

उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि बाल यौन अपराध की घटना में बच्चों की बात को प्राथमिकता दी जाती है तथा त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए पॉक्सो एक्ट की अदालतें निर्धारित की गई हैं। बाल संरक्षण में पुलिस, चिकित्सक, काउंसलर, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और जिला प्रशासन की समन्वित भूमिका पर भी विशेष प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और साहसी बनते हुए ‘‘चुप रहने’’ की बजाय ‘‘हल्ला बोल’’ कर मदद मांगने के लिए प्रेरित किया गया।

हैप्पीनेस सेशन के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं समूह खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक रूप से सकारात्मक रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी भावनाओं को सुरक्षित वातावरण में व्यक्त करने का अभ्यास कराया गया। संचालक ने कहा कि बाल यौन हिंसा केवल शारीरिक ही नहीं, भावनात्मक रूप से भी बच्चों को प्रभावित करती है, इसलिए उनके मानसिक स्वास्थ्य का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की संचालनकर्ता/इंचार्ज पूजा पाण्डेय, काउंसलर गायत्री मणि त्रिपाठी, स्टाफ नर्स पूनम सिंह, साधना, ज्योत्सना एवं अनीता सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही बाल मित्र केंद्र के कॉर्डिनेटर सिद्धार्थ और वॉलंटियर्स रश्मि पाण्डेय, निशा सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.