गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 75 क्षय रोगियों को गोद लिया : कुलपति प्रो. पूनम टंडन की पहल, “टीबी मुक्त भारत अभियान” को मजबूती देने का संकल्प

गोरखपुर | 18-Sep-2025 08:37 AM | 47 |
गोरखपुर
कुलपति प्रो. पूनम टंडन की पहल, “टीबी मुक्त भारत अभियान” को मजबूती देने का संकल्प

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर बुधवार को विशेष सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने क्षय रोगियों को गोद लेने की अनूठी पहल की।

गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ सभागार में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन समाज और राष्ट्रहित को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर क्षय रोगियों को गोद लेने का यह संकल्प न केवल उन्हें सच्ची भेंट है बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि विश्वविद्यालय परिवार सामूहिक रूप से 75 टीबी रोगियों को गोद लेगा। इसका उद्देश्य उनके स्वास्थ्य, पोषण और उपचार संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रो. दिव्या रानी सिंह ने क्षय रोगियों के लिए पोषण को सबसे महत्वपूर्ण कारक बताते हुए शिक्षकों की सराहना की। उप जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी ने भी कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और सहयोग के लिए विश्वविद्यालय परिवार का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षय रोगियों के उपचार के साथ समाज का भावनात्मक सहयोग भी आवश्यक है। गोद लेने की यह पहल निश्चित रूप से उनके मनोबल को बढ़ाएगी।

कार्यक्रम में प्रो. विनय कुमार सिंह, प्रो. अजय शुक्ला, डॉ. कुशलनाथ मिश्रा, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. दीपेन्द्र मोहन सिंह, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. मीतू सिंह, डॉ. पी.पी. सिंह, डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डॉ. गार्गी पांडेय, डॉ. गरिमा यादव, शोधार्थी कीर्ति दुबे, अर्चिता चौरसिया, तरन्नुम और कविता त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.