गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में PET 2025 परीक्षा प्रथम पाली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न : 93 हजार से अधिक परीक्षार्थी दो दिनों में देंगे परीक्षा, CCTV निगरानी और मजिस्ट्रेटों की तैनाती से व्यवस्था चाक-चौबंद

गोरखपुर | 07-Sep-2025 11:17 AM | 47 |
गोरखपुर
93 हजार से अधिक परीक्षार्थी दो दिनों में देंगे परीक्षा, CCTV निगरानी और मजिस्ट्रेटों की तैनाती से व्यवस्था चाक-चौबंद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 की प्रथम पाली शनिवार को गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा दो दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 93,024 परीक्षार्थी दोनों पालियों में शामिल हो रहे हैं। गोरखपुर जिले में PET परीक्षा के लिए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।  सुरक्षा व्यवस्था-

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए। 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई। सी-श्रेणी के परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम व तहसीलदार स्तर के अधिकारी तैनात किए गए। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार और कक्षों में कैमरे लगाए गए। परीक्षा नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने केंद्रीय नोडल कक्ष से लगातार मॉनिटरिंग की।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.