तिवारीपुर थाने पर पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी : दुर्गा पूजा पंडालों में 24 घंटे वॉलंटियर तैनात करने का निर्देश, डीजे साउंड और सोशल मीडिया पर अनुपालन की अपील
गोरखपुर । दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तिवारीपुर थाने पर सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में सभी को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा समिति के आयोजको से कहा कि पंडाल की सुरक्षा के लिए वालंटियर को तैनात किए जाएं यह वॉलिंटियर यातायात मित्र की तरह काम करते हुए पुलिस का सहयोग करेंगे।
सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी को पालन करना है डीजे पर दो साउंड बॉक्स से अधिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीजे साउंड पर अश्लील गाने, राजनीतिक गाने, धर्म विशेष को लेकर किसी प्रकार का गाना नहीं बजाना है सुप्रीम कोर्ट का जो गाइडलाइन दिया गया उसी मानक के अनुसार साउंड की आवाज को रखना है। दुर्गा पूजा समिति के आयोजक पंडाल की सुरक्षा के लिए 24 घंटे दो शिफ्टों में वालंटियर को तैनात करेंगे यह वॉलिंटियर यातायात मित्र के रूप में कार्य करते हुए पुलिस की मदद करेगें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी । बैठक के दौरान बिजली विभाग की तरफ से अधिकारियों से निवेदन किया गया कि बिजली के लटक रहे तारों को ठीक करने और पेड़ की टहनियों छोटा किया जाए जिससे प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने पाए।
बैठक के दौरान तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह डोमिनगढ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह, जाफरा बाजार चौकी इंचार्ज राजेश पांडेय, उपनिरीक्षक रोहित साहू, उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह ,पार्षद शाहिद अख्तर, पार्षद सरवन पटेल ,पार्षद शिवेंद्र मिश्रा, पार्षद अभिषेक शर्मा ,वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़