गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पार्षद पर सुपरवाइजर की पिटाई का आरोप, सफाई कर्मियों ने काम ठप कर थाने का घेराव किया : सुपरवाइजर से मारपीट के विरोध में सफाईकर्मियों ने काम रोका, थाने पर प्रदर्शन

गोरखपुर | 30-Sep-2025 11:54 AM | 47 |
गोरखपुर
सुपरवाइजर से मारपीट के विरोध में सफाईकर्मियों ने काम रोका, थाने पर प्रदर्शन

गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब महेवा वार्ड के पार्षद छोटे लाल पर एक सुपरवाइजर की पिटाई का आरोप लगा। जानकारी के अनुसार टीपी नगर क्षेत्र में सुपरवाइजर सफाई कर्मियों की हाजिरी दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान पार्षद अपने 8–10 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी बातचीत के सुपरवाइजर के साथ हाथापाई कर दी। मारपीट में सुपरवाइजर घायल बताए जा रहे हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सफाई कर्मियों और ड्राइवरों में आक्रोश फैल गया। सभी कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया और एकजुट होकर राजघाट थाने का घेराव किया। उन्होंने दोषी पार्षद के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि जब तक कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।

विवाद बढ़ता देख नगर आयुक्त को सूचना दी गई। अपर नगर आयुक्त ने पार्षद छोटे लाल को फटकार लगाते हुए इस व्यवहार को गंभीर अपराध करार दिया और नाराजगी जताई। हालांकि कानूनी कार्रवाई को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

काम रुकने से नगर निगम की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है और आमजन को गंदगी व असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में कूड़ा उठान बंद है और सड़क सफाई पूरी तरह प्रभावित है। अब नजर इस बात पर है कि नगर निगम प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और कर्मचारियों का रुख क्या रहता है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.