शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर एयरपोर्ट पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत
gorakhpur-news

गोरखपुर।
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी जी के गोरखपुर आगमन पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आनंदनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और उत्साह के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत समारोह में आनंदनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जैसवाल जी, पूर्व विधायक बजरंगी सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी परमात्मा अग्रहरि जी, मारवाड़ी युवा मंच आनंदनगर के अध्यक्ष अनुज चोखानी जी सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में जोश, उल्लास और संगठन के प्रति निष्ठा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
कार्यकर्ताओं ने अपने अभिनंदन के माध्यम से यह संदेश दिया कि एक सच्चा कार्यकर्ता कभी पद या प्रतिष्ठा की अपेक्षा नहीं करता, बल्कि उसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, विचारधारा की सेवा करना और जनता के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करना होता है। स्वागत के दौरान संगठनात्मक एकता और अनुशासन का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंदनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जैसवाल जी ने कहा कि माननीय पंकज चौधरी जी का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके अनुभव, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।
वहीं पूर्व विधायक बजरंगी सिंह जी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी जी का चयन संगठन की मजबूती, विस्तार और भविष्य की रणनीतियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी जी कार्यकर्ताओं के अभिभावक हैं और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज का कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य कर रहा है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर हुआ यह स्वागत समारोह उसी निष्ठा और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की नीतियों और विचारधारा के प्रति अपनी आस्था दोहराई तथा माननीय पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज