गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पशु तस्करों के खिलाफ एडीजी जोन ने चलाया ऑपरेशन क्लीन स्वीप, 33 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर : तस्करों की मददगार पुलिसवालों की कुंडली तैयार करने का निर्देश, STF को मिली जांच, मुख्यमंत्री ने जताई सख्त नाराजगी

गोरखपुर | 20-Sep-2025 10:54 AM | 47 |
गोरखपुर
तस्करों की मददगार पुलिसवालों की कुंडली तैयार करने का निर्देश, STF को मिली जांच, मुख्यमंत्री ने जताई सख्त नाराजगी

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के जिलों में बढ़ती पशु तस्करी और हाल ही में पिपराइच क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर सख्त नाराजगी जताते हुए तस्करों और उनकी मदद करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने पूरे जोन में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अभियान शुरू कर दिया है।

पिपराइच की घटना बनी ट्रिगर

15 सितंबर की रात पिपराइच के जंगल धूषण टोला महुआचाफी गांव में पशु तस्कर चोरी की नियत से घुसे। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वे भागने लगे। इस दौरान 19 वर्षीय दीपक गुप्ता ने उनका पीछा किया तो तस्करों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़कर उसकी पिकअप गाड़ी में आग लगा दी और अगले दिन सुबह गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ, लेकिन यह मामला शासन स्तर तक पहुंचा और मुख्यमंत्री ने कठोर कार्रवाई का आदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

पशु तस्करों पर सख्त कार्रवाई न करने और मिलीभगत की शिकायतों के चलते कुशीनगर और देवरिया के एसपी को हटा दिया गया। वहीं एसएसपी गोरखपुर राजकरन नैय्यर ने जंगल धूषण चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पशु तस्करों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप

एडीजी जोन अशोक जैन ने कहा कि पूरे 11 जिलों में तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसमें गिरफ्तार, फरार और जमानत पर चल रहे आरोपियों की कुंडली तैयार की जा रही है। खास तौर पर ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं जो तस्करों की मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिले के 33 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है। वहीं, पशु तस्करों की तलाश में बिहार गई पुलिस टीम की तस्करों से भिड़ंत हुई थी, लेकिन सभी जवान सकुशल वापस लौट आए।

अब तक की कार्रवाई

16 सितंबर से शुरू हुए इस पांच दिवसीय अभियान में अब तक 30 पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने इस दौरान 6 वाहन, 6 पशु और 26 अवैध सामग्रियां बरामद की हैं। इसके साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त 215 अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

एडीजी जोन का कहना है कि ऑपरेशन का मकसद न केवल तस्करों को पकड़ना है, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। साथ ही उन पुलिसकर्मियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा जो किसी भी स्तर पर तस्करों की मदद कर रहे हैं।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.