गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवाद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प : सपा कार्यालय बेतियाहाता में नेताजी को याद कर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर | 23-Nov-2025 10:28 AM | 47 |
गोरखपुर
सपा कार्यालय बेतियाहाता में नेताजी को याद कर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षशील जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि नेताजी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक न्याय और सादगीपूर्ण जीवनशैली उनका प्रमुख परिचय रहा, जो आज भी हर समाजवादी के लिए प्रेरणा है।

पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय ने कहा कि नेताजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जन-जन की आवाज थे। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाते हुए कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनका त्याग, निष्ठा और संघर्ष हमें समाज परिवर्तन का मार्ग दिखाता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और अवधेश यादव ने कहा कि नेताजी ने देश की राजनीति में सादगी, दूरदर्शिता और साहस का जो आदर्श स्थापित किया, वह सदैव याद किया जाएगा। उनकी नीति और विचारधारा ने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी।

पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि नेताजी के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना असंभव है। हम उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।

इस दौरान प्रमुख रूप से —
ब्रजेश कुमार गौतम, शब्बीर कुरैशी, रामनाथ यादव, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, गणेश शंकर पाण्डेय, कबीर आलम, दयाशंकर निषाद, जफर अमीन डक्कु, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, साधु यादव, संजय पहलवान, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, रामदरश विद्यार्थी, अभिमन्यु यादव, दुधनाथ मौर्य, अखिलेश यादव, धन्नजय सिंह सैथवार, कमलेश यादव, राघवेंद्र तिवारी, राजू, बृजनाथ मौर्य, मैना भाई, रामजतन यादव, नरसिंह यादव, गवीश दुबे, रवि प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.