गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मोबाइल चोरी करने का लाइव वीडियो आया सामने, गोलघर के बलदेव प्लाजा में युवक मोबाइल लेकर फरार : वानी मोबाइल दुकान में देखने के बहाने चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस में शिकायत दर्ज

गोरखपुर | 02-Nov-2025 10:56 PM | 47 |
गोरखपुर
वानी मोबाइल दुकान में देखने के बहाने चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस में शिकायत दर्ज

कैंट थाना क्षेत्र के गोलघर चौकी अंतर्गत बलदेव प्लाजा में स्थित एक मोबाइल दुकान से दिनदहाड़े मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो फुटेज के अनुसार, एक युवक सफेद शर्ट पहनकर बलदेव प्लाजा स्थित वानी मोबाइल नाम की दुकान पर मोबाइल देखने के बहाने पहुंचा। दुकान के काउंटर पर मौजूद दुकानदार से मोबाइल दिखाने के दौरान उसने मौका पाकर एक मोबाइल फोन चुपचाप अपनी जेब में रख लिया और कुछ देर बाद वहां से निकल गया। कुछ ही मिनटों में जब दुकानदार ने मोबाइल गायब पाया, तो सीसीटीवी फुटेज देखने पर पूरी वारदात का खुलासा हुआ।

दुकानदार वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने अत्यंत चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा, “वह मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान पर आया था। मॉडल G45 देखकर उसने कहा कि वह दूसरा मॉडल देखना चाहता है। उसी दौरान उसने मौका देखकर मोबाइल जेब में डाल लिया और दुकान से बाहर निकल गया।”

दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना गोलघर पुलिस को दी है। वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना दर्ज करा दी गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वीडियो में दिख रहे युवक को अगर कोई कहीं देखे तो तुरंत जानकारी दें, ताकि पुलिस कार्रवाई को गति मिल सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

यह घटना बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से बाजारों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.