एमजीयूजी ने आयुर्वेद सप्ताह पर निकाली रैली, लोगों को आयुर्वेद के प्रति किया जागरूक : राष्ट्रीय सेवा योजना की अष्टावक्र इकाई के सहयोग से आयोजित रैली में प्राचार्य, आचार्यगण, बीएएमएस विद्यार्थी और स्वयंसेवक ने बढ़ाया जनसचेतना का संदेश
गोरखपुर, 20 सितंबर। आयुर्वेद सप्ताह समारोह 2025 के अंतर्गत महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) ने विश्वविद्यालय परिसर से ग्राम सोनबरसा तक रैली आयोजित कर लोगों को आयुर्वेद अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की अष्टावक्र इकाई के सहयोग से आयोजित इस रैली में आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य, आचार्यगण, चिकित्सकगण, बीएएमएस विद्यार्थी और एनएसएस स्वयंसेवक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर आयुर्वेद की महत्ता, रोग प्रतिरोधक क्षमता, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों और संतुलित जीवनशैली के संदेश को लोगों तक पहुँचाया।
रैली के दौरान मार्ग में स्थानीय लोगों को आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया गया और जन-जागरूकता के नारे लगाए गए। विशेष आकर्षण के रूप में सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोग रैली में भाग लेकर आयुर्वेद के संदेश को अपने सोशल मीडिया पर साझा कर सकें।
आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है, जो न केवल रोगों के उपचार में सहायक है बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता ही आयुर्वेद के प्रसार का सबसे प्रभावी साधन है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आचार्य साध्वी नन्दन पाण्डेय ने बताया कि इस प्रकार की रैलियाँ समाज को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं और युवा पीढ़ी को भारतीय परंपरा से जोड़ने का माध्यम बनती हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. शांति भूषण, डॉ. विनम्र शर्मा, डॉ. सार्वभौम, डॉ. संध्या सहित बीएएमएस के विद्यार्थी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि विद्यार्थियों और समुदाय के बीच संवाद और सहभागिता को भी प्रोत्साहित करते हैं।
रैली का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। आयोजन में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक स्वास्थ्य संदेश फैलाने में प्रभावी बताया।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़