गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

एमजीयूजी आयुर्वेद कॉलेज में आयुर्वेद दिवस पर व्याख्यान, वैद्य आकाश चंद्र त्रिपाठी ने साझा की जीवन व स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका : वैद्य त्रिपाठी ने कहा- आयुर्वेद केवल घरेलू नुस्खों तक सीमित नहीं, सही आहार, व्यायाम और दिनचर्या से रोगों से बचाव संभव

गोरखपुर | 23-Sep-2025 11:59 PM | 47 |
गोरखपुर
वैद्य त्रिपाठी ने कहा- आयुर्वेद केवल घरेलू नुस्खों तक सीमित नहीं, सही आहार, व्यायाम और दिनचर्या से रोगों से बचाव संभव

गोरखपुर, 22 सितंबर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में आयुर्वेद दिवस सप्ताह समारोह के अंतर्गत सोमवार को आयुर्वेद जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वैद्य आकाश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान का सबसे प्राचीन और संपूर्ण रूप है और इसे केवल घरेलू नुस्खों तक सीमित मानना भ्रांति है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद सही आहार, व्यायाम और दिनचर्या के माध्यम से युवाओं को रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवन की दिशा दिखाता है।

वैद्य त्रिपाठी ने आयुर्वेद को केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रखते हुए बताया कि यह प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का भी संदेश देता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. यामिनी त्रिपाठी ने महिलाओं के स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए आयुर्वेद में वर्णित श्रीअन्न न केवल पोषण प्रदान करते हैं बल्कि हार्मोनल संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं। रजस्वला परिचर्या के तहत माहवारी के दौरान हल्का सुपाच्य आहार, पर्याप्त विश्राम और मानसिक शांति महिलाओं के लिए आवश्यक हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना की अष्टावक्र इकाई, आत्रेय इकाई और भारद्वाज इकाई के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत डॉ. शांति भूषण और आभार ज्ञापन डॉ. मिनी ने किया। इस अवसर पर द्रव्यगुण विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम, डॉ. यास्मीन एस., डॉ. श्रीनाथ आर. के मार्गदर्शन में एक लघु औषधि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक औषधीय पौधों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. सुमित, आचार्य साध्वी नन्दन पाण्डेय, डॉ. श्रीनाथ, डॉ. जितेन्द्र, डॉ. देवी, डॉ. गोपीकृष्ण आचार्य, डॉ. त्रिविक्रम मणि त्रिपाठी सहित सभी प्राध्यापक, चिकित्सक, बीएएमएस विद्यार्थी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.