शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

'मेरा भारत' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न, 80 बच्चों ने दिखाई कला प्रतिभा वरदा आर्ट इंस्टिट्यूट सूरजकुंड ने कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय हजारीपुर में कराया आयोजन

वरदा आर्ट इंस्टिट्यूट सूरजकुंड ने कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय हजारीपुर में कराया आयोजन
gorakhpur-news

गोरखपुर। वरदा आर्ट इंस्टिट्यूट सूरजकुंड द्वारा ‘मेरा भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय हजारीपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और कला के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति तथा समृद्धि को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था निदेशक रीना जायसवाल, आभा श्रीवास्तव और खुशबू जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि कला समाज को जोड़ने वाला माध्यम है और ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उपस्थित सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्होंने सहभागी बच्चों को पूरी मनःस्थिति से अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की संयोजक खुशबू जायसवाल ने बताया कि वरदा आर्ट इंस्टिट्यूट सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में लगातार कार्यरत है। बच्चों में देश और समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी कल्पनाशीलता को मंच प्रदान करने हेतु यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से अत्यंत सहज रूप से व्यक्त करते हैं और ‘मेरा भारत’ जैसा विषय उन्हें अपनी मातृभूमि को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देता है।

प्रतियोगिता में कुल 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने स्तर पर भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीक, पर्यावरण संरक्षण, एकता व विविधता जैसे विषयों को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर बनाए, जबकि बड़े छात्रों ने अपने चित्रों में गहराई, संदेश और सूक्ष्मता का विशेष ध्यान रखा।

निर्णायक मंडल में शामिल ममता श्रीवास्तव और हृदया त्रिपाठी ने प्रतिभागियों के चित्रों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषय की समझ, रंग संयोजन और प्रस्तुति के आधार पर किया। लंबे विचार-विमर्श के बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।
प्रथम स्थान रेखा,
द्वितीय स्थान प्रिंसी गुप्ता
और तृतीय स्थान प्रियंका गुप्ता ने प्राप्त किया।

विजयी प्रतिभागियों को आभा श्रीवास्तव और रीना जायसवाल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप आर्ट शीट, रंग, पेंसिल एवं अन्य कला सामग्री खुशबू जायसवाल और विजयलक्ष्मी गुप्ता की ओर से वितरित की गई। इस कदम से बच्चों में उत्साह और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम का संचालन शुभी गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था सदस्य अनूप कुमार जायसवाल ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को मंच प्रदान करती

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज