गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम : बांसगांव क्षेत्र के सैरो बनटोला गांव में युवक की मौत के बाद खजनी–सिकरीगंज मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने हालात संभाले

गोरखपुर | 10-Nov-2025 10:38 AM | 47 |
गोरखपुर
बांसगांव क्षेत्र के सैरो बनटोला गांव में युवक की मौत के बाद खजनी–सिकरीगंज मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने हालात संभाले

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के हरनहीं चौकी अंतर्गत ग्राम सैरो बनटोला में बीते 6 नवंबर को हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने खजनी–सिकरीगंज मार्ग को जाम कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बांसगांव जितेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया।

बताया जा रहा है कि मृतक की गांव में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। बीते 6 नवंबर को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की मौत की खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे उनकी हिम्मत बढ़ी। गुस्से में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और मौके पर अफसरों को बुलाने की मांग करने लगे।

थानाध्यक्ष बांसगांव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। देर शाम तक हालात सामान्य हो गए और जाम हटाया गया।
 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.