गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मनोज मिहिर बने अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सलाहकार : सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा

गोरखपुर | 22-May-2026 06:26 PM | 47 |
गोरखपुर
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा

गोरखपुर। अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. के. शुक्ला द्वारा भोजपुरी के अंतरराष्ट्रीय गायक एवं सुपर स्टार फिल्म अभिनेता मनोज मिहिर को संगठन के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।
मनोज मिहिर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक योगदान को देखते हुए सौंपी गई है। उन्होंने अमित शाह यूथ ब्रिगेड के लिए कई प्रेरणादायक एवं संगठनात्मक गीत गाए हैं, जो युवाओं में उत्साह भरने और संगठन को मजबूती देने में सहायक साबित हुए हैं। उनके गीत सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हुए हैं और संगठन को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
इस नियुक्ति के बाद गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मनोज मिहिर को फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समर्थकों का कहना है कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. के. शुक्ला ने कहा, “मनोज मिहिर जैसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली कलाकार के जुड़ने से संगठन के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में हम युवाओं तक अपनी बात और सांस्कृतिक विरासत को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा पाएंगे।”
भोजपुरी जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके मनोज मिहिर की लोकप्रियता देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। उनकी गायकी और अभिनय शैली ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में विशिष्ट स्थान दिलाया है और युवाओं के बीच उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
इस अवसर पर मनोज मिहिर ने संगठन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रवाद से जोड़ने का कार्य करेंगे।
सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और समर्थक लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.