गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा 121 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह : मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी।

गोरखपुर | 19-Feb-2026 11:43 AM | 47 |
गोरखपुर
मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी।

बड़हलगंज/गोरखपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मानव शिक्षा सेवा संस्थान एक बार फिर सामाजिक समरसता और सहयोग की अनूठी मिसाल पेश करने जा रहा है। आगामी 21 फरवरी को संस्थान द्वारा 121 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन से समारोह की गरिमा और भी बढ़ेगी।

संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन केवल विवाह संस्कार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करने का एक सामाजिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है।

इसी क्रम में संस्थान की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुलाकात कर उन्हें 121 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार विवाह समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर पंडाल, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि वर-वधू एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भव्य सामूहिक विवाह समारोह समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.