गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

अहर्निश प्रासंगिक हैं युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के विचार : गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा, महंत जी का जीवन रहा लोक कल्याण को समर्पित

गोरखपुर | 11-Sep-2025 12:50 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा, महंत जी का जीवन रहा लोक कल्याण को समर्पित

गोरखपुर, 9 सितंबर। गोरक्षपीठ में हर वर्ष गुरुजन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करने की सनातनी परंपरा इस बार भी जीवंत है। इस वर्ष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56वीं पुण्यतिथि पर 10 सितंबर (बुधवार) को और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर 11 सितंबर (गुरुवार) को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में होगा।

महंत दिग्विजयनाथ का जीवन राष्ट्र, धर्म, अध्यात्म, शिक्षा और समाजसेवा के जरिये लोक कल्याण को समर्पित रहा। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राम जन्मभूमि आंदोलन के नींव पत्थर, पूर्वांचल में शिक्षा क्रांति के नायक और हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनके प्रयासों से महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना हुई, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर आंदोलन से लेकर पूर्वांचल की शिक्षा व्यवस्था को दिशा देने तक, महंत जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। गोरखनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप के शिल्पी महंत दिग्विजयनाथ का नाम राष्ट्र व समाजहित में सदैव अमर रहेगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.