माधव पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी का संयुक्त भव्य आयोजन : देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सजा मंच, विद्यार्थियों ने नृत्य-नाट्य व देशभक्ति गीतों से बिखेरी छटा
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के माधव पब्लिक स्कूल, बेनुआटिकर में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य संयुक्त समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ड्रम बीट और मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया। देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट का मनमोहक प्रदर्शन किया। सभा कक्ष में दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश ओझा, चेयरमैन ईश्वरमणि ओझा, ऋषिमुनि और अजीत ओझा को बैज अर्पित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नन्हे बच्चों ने जन्माष्टमी और रक्षाबंधन से जुड़े नृत्य-नाट्य प्रस्तुत किए, जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक एकता और भारतीय परंपरा पर आधारित नृत्य और नाट्य मंचन किए। पिरामिड प्रदर्शन और महाभारत थीम पर आधारित नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, देशभक्ति कविताएँ और गीतों की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।
समारोह के अंत में विद्यालय के चेयरमैन ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक एकता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि बच्चों को केवल किताबों का ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का भी ज्ञान दें ताकि वे ईमानदारी और सत्य के मार्ग पर चल सकें।
प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया और कहा कि इससे एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए देशभक्ति और सांस्कृतिक समन्वय का अविस्मरणीय अनुभव रहा।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़