गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर: मां शाकंभरी भक्त मंडल ट्रस्ट ने वितरित किया ठंडा शरबत : ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में सेवा का अनूठा उदाहरण, सैकड़ों राहगीरों को पिलाया गया ठंडा मीठा शरबत

गोरखपुर | 02-Jun-2026 06:37 PM | 47 |
गोरखपुर
ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में सेवा का अनूठा उदाहरण, सैकड़ों राहगीरों को पिलाया गया ठंडा मीठा शरबत

गोरखपुर। ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को गोलघर स्थित इंदिरा बाल विहार तिराहा सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया। मां शाकंभरी भक्त मंडल ट्रस्ट, गोरखपुर द्वारा आयोजित विशाल ठंडा मीठा शरबत वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों राहगीरों, श्रमिकों, दुकानदारों और जरूरतमंद लोगों को शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से सेवा कार्य में जुटे रहे। तपती धूप में सड़क से गुजर रहे लोगों, रिक्शा चालकों, मजदूरों, यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को श्रद्धापूर्वक शीतल शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में यह आयोजन लोगों के लिए राहत की ठंडी फुहार साबित हुआ। कार्यक्रम संयोजक विशेष जोशी ने कहा कि मां शाकंभरी अन्न, जल, हरियाली और लोकमंगल की देवी मानी जाती हैं। गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मां की सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि सेवा से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है बल्कि समाज में सहयोग और करुणा की भावना भी मजबूत होती है। संस्था के सचिव आशीष जोशी ने कहा कि धर्म का सबसे सुंदर स्वरूप सेवा है और प्यासे को जल पिलाना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। संस्था के कोषाध्यक्ष संजीव सुलतानिया ने कहा कि ट्रस्ट सेवा को साधना और जनकल्याण को धर्म मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में संजय रामरायका, सुशील सोंथालिया, पुरुषोत्तम रामरायका, संजय टिबरेवाल, दीपक रामरायका, लक्ष्मी जोशी, वसुंधरा, रोहन, सूरज वर्मा, कैलाश सराफ और गणेश गुप्ता सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया। शरबत वितरण के दौरान मां शाकंभरी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। राहगीरों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.